उज्जैन के गरबा पांडाल में पहुंचा गैर हिंदू युवक, आयोजकों ने किया पुलिस के हवाले

उज्जैन

मध्य प्रदेश के कई शहरों में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इसे लेकर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं. उज्जैन (Ujjain) के दशहरा मैदान इलाके में चेतावनी के बावजूद अल्पसंख्यक वर्ग का एक युवक पंडाल में पहुंच गया, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसकी पहचान करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. माधव नगर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.

उज्जैन के दशहरा मैदान इलाके में पिछले कई वर्षों से लगातार हिंदूवादी संगठनों द्वारा गरबे का आयोजन कराया जाता है. हिंदू जागरण मंच के संयोजक नीलू चौहान ने बताया कि, यहां पर आधार कार्ड देख कर लोगों को प्रवेश दिया जाता है. प्रवेश द्वार पर यह भी चेतावनी का बोर्ड लगा दिया गया है कि गैर हिंदू का पंडाल में प्रवेश निषेध है. इसके बावजूद अमन खान नामक एक युवक अंदर प्रवेश कर गया. उसने गलत पहचान बता कर प्रवेश कर लिया. जब कुछ लोगों ने उसकी पहचान की तो आयोजकों तक शिकायत पहुंच गई. 

 कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा नियम

उन्होंने बताया कि हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने अमन को पड़कर माधव नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. अमन पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है, उधर पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है. धार्मिक नगरी उज्जैन ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी इसी प्रकार का नियम कई पंडाल में देखने को मिलता है. उज्जैन के आसपास कुछ शहरों में भी आयोजकों ने गैर हिंदुओं का प्रवेश गरबा पांडाल में वर्जित कर रखा है. यहां पर पहचान पत्र देखकर ही लोगों को प्रवेश दिया जाता है, ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न बने.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago