अब कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी, जल्द होगा निर्णय

भोपाल
प्रदेश संगठन में परिवर्तन के बाद अब कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी है। 10 सीटों की पहली सूची में जिस तरह टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, धार से राधेश्याम मुवेल और खरगोन से पोरलाल खरते को प्रत्याशी बनाया गया, उसी तरह अन्य सीटों पर भी नए चेहरे देने की तैयारी है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेता प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा कर चुके हैं। केंद्रीय चुनाव समिति को प्रत्येक सीट के लिए एक नाम प्रस्तावित किया जाएगा ताकि मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में अंतिम रूप देकर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएं।
 
कांग्रेस ने प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों में से 10 के प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें भिंड से फूल सिंह बरैया और देवास से राजेंद्र मालवीय को छोड़ दिया जाए तो बाकी प्रत्याशियों की आयु 50 वर्ष या उससे कम है। इनमें से तीन विधायक (सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम और भिंड से फूल सिंह बरैया) और सीधी से पूर्व विधायक कमलेश्वर पटेल को प्रत्याशी बनाया है। बैतूल से रामू टेकाम पर फिर भरोसा जताया है।
 
खजुराहो सीट समझौते में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दे दी है। लोकसभा की शेष बची 18 सीटों के लिए जिन नामों पर विचार किया गया है उनमें से अधिकतर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कुछ विधायक और पूर्व विधायकों पर भी दांव लगाया जा सकता है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में नया चेहरा देने की तैयारी की है तो राजगढ़ और रतलाम से पूर्व विधायक को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
 
बालाघाट के लिए पार्टी के पास हिना कांवरे, कंकर मुंजारे, सम्राट सिंह सरस्वार के नाम प्रस्तावित किए हैं। मुरैना और ग्वालियर में सामाजिक समीकरण के कारण अभी एक राय नहीं बनी है। रविवार को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने भोपाल में पटवारी से भेंट भी की। वहीं, विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा भी पहुंचे।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। गुना का मामला अरुण यादव की दावेदारी के कारण उलझ गया है। यादव प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह से भेंटकर गुना लोकसभा से चुनाव लड़ने के संबंध में अपना पक्ष रख चुके हैं। रीवा से कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा को चुनाव लड़ाना चाहती है। उधर, सेमरिया से विधायक अभय मिश्रा ने पत्नी नीलम मिश्रा की दावेदारी पेश कर दी है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

4 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago