महाकाल की नगरी में अब लव जिहाद की सूचना देने वालों को 10 हजार रुपयों का इनाम

 उज्जैन
 उज्जैन में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह से जुड़े आरोपितों का पुलिस ने  उनके गांव में जुलूस निकाला, वहीं, उज्जैन पुलिस ने लव जिहाद के किसी भी अपराध के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पीड़िताओं से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों को छुपाएं नहीं बल्कि सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उनको कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लव जिहाद की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

    बता दें कि भोपाल के बाद उज्जैन जिले में भी लव जिहाद में हिंदू लड़कियों को संगठित रूप से फंसाकर उनका शरीरिक शोषण करने के संगठित मामले सामने आए हैं।

    पिछले दिनों घट्टिया थाना क्षेत्र के बिछड़ौद गांव निवासी आरोपित मुस्लिम युवकों ने एक पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपितों के घरों में तोड़फोड़ की।

    एक घर में आगजनी की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। चार पीड़िताएं सामने आईं। उनकी ओर से पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छह मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया।
    इनमें एक नाबालिग आरोपित भी है। गुरुवार को पुलिस आरोपित इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी को लेकर उनके गांव बिछड़ौद पहुंची और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला।

    इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सभी पीड़िताओं के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।

    वहीं, मुख्य आरोपित फरमान के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है।

    दरअसल, पुलिस हिरासत में एक पुलिस कर्मी की रायफल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

    पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर उसके पैर में गोली मारी। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज किया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Love Jihad

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

3 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

3 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

3 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

3 hours ago