अब सरकारी महकमों में भी SC-ST उद्यमियों से भी 4% सेवाएं लेना अनिवार्य

भोपाल

मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यमों हेतु सेवाओं के उपार्जन में अब अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों से वार्षिक उपार्जन के 25 प्रतिशत में से 4 प्रतिशत सेवाएं लेना अनिवार्य होगा।

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी नरहरि ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। अभी तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए उत्पादन संबंधी उद्योगों में तो आरक्षण था लेकिन सेवा संबंधी उद्योगों में कोई आरक्षण नहीं था। अब सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने सरकारी महकमों में विभिन्न प्रकार की सेवाएं लेने के लिए जारी होंने वाली निविदाओं में एल-1 में आने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों की क्षमता के दृष्टिगत पच्चीस प्रतिशत से पचास प्रतिशत तक सेवाएं ली जा सकेंगी। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम से सेवा के वार्षिक उपार्जन के 25 प्रतिशत में से चार प्रतिशत सेवाएं अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के स्वामित्व वाले उद्यमियों के सूक्ष्म एवं लघु द्यमों से सेवा उपार्जन के लिए चिन्हित किए जाएंगे।

ऐसे उद्यमियों के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के निविदा प्रक्रिया में भाग लेने या निविदा टेंडर की अपेक्षाओं को पूरा करने और एल-1 मूल्य तक पहुंचने में असफल रहने की दशा में अनुसूचित जाति या जनजाति के स्वामित्व वाले उद्यमियों से सेवा उपार्जन के लिए चिन्हित चार प्रतिशत या अन्य सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से पूरा किया जाएगा। ऐसी सेवाएं जिन्हें शासन के द्वारा प्रोत्साहन दिया जाना है, प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यम तथा स्टार्ट अप जिनकी उत्पादन क्षमता इन सेवाओं के लिए शासन की मांग से दोगुना है, उन सेवाओं को उपार्जन हेतु शत प्रतिशत आरक्षित किया जा सकेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

6 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

14 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

16 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

19 minutes ago
CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

CG : ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी …

रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…

24 minutes ago
40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

40 करोड़ की सरकारी जमीन विवाद में नया मोड़, 52 साल पुरानी रजिस्ट्री की होगी जांच

खैरागढ़. शहर के बहुचर्चित एडवर्ड चिल्ड्रन पार्क और नजूल भूमि विवाद ने अब नया मोड़…

34 minutes ago