प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का दौर शुरू, 22-23 अक्टूबर को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

भोपाल
 मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगेगा।

मध्य प्रदेश में कुछ दिनों के गैप के बाद अब फिर मौसम बदलने लगा है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन में प्रदेश में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

यहां गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों में, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, रीवा सतना, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगड़, निवाड़ी में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इन स्थानों पर होगी बारिश

मौसम विभाग ने उज्जैन, रीवा, शहडोल संभाग के सभी जिलों में इसके अलावा दतिया, भिंड, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
जानें क्यों हो रही है बारिश

इन दिनों अधिकतर राज्यों से मानसून विदा हो चुका है और मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सीजन का पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में एक्टिव हो गया है। इस कारण से कई जिलों में हल्की बारिश हुई है और अगले कुछ दिन मौसम ऐसे बने रहने के असार हैं। बारिश का दौर थमने के बाद ठंड का असर दिखाई देगा। अक्टूबर के लास्ट तक रात के तापमान में गिरावट आ जाएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

1 hour ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago