जेपी अस्पताल में अब घर बैठे लगेगा नंबर, बस एक कॉल पर बुक होगा अपॉइंटमेंट, हुई ये तैयारी

भोपाल
 आयुष्मान निरामय योजना के तहत मरीजों को बेहतर स्वस्थ योजना देने के लिए जेपी अस्पताल ने हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू की है. इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने से आपको स्वस्थ संबंधित परेशानियों के लिए मदद मिलेगी. नंबर पर संपर्क कर आप संबंधित डॉक्टर की अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं. जिससे घंटों लाइन में लगने की समस्या दूर होगी और जल्दी इलाज संभव हो सकेगा. जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत टोल फ्री नंबर की शुरुआत की जा रही है.

इस नंबर पर करें फोन
अगर आपको स्वास्थ संबंधित कोई भी परेशानी है तो इस नंबर 18002332085 पर संपर्क कर अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं. इस नंबर पर संपर्क करने पर आपको बीमारी से संबंधित चिकित्सक से मिलने की जानकारी दी जाएगी. इस नंबर से आप और भी मदद ले सकते हैं. नंबर पर संपर्क कर आभा कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कार्ड भी बनवाया जा सकता है. इसकी मदद से आप डॉक्टर की अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं.

इस समय होगा इलाज
पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस टोल फ्री नंबर को जेपी अस्पताल द्वारा शुरू किया गया है. जिसके तहत दिए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है. जिसके बाद डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्धारित अपॉइंटमेंट पर जा कर व्यक्ति अपना इलाज करवा सकता है. इलाज के लिए सुबह 12 से 1 और शाम 4 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. इस प्रकार समय की बचत भी होगी और उचित इलाज के लिए घंटों लाइन में लगने की जरूरत भी नहीं होगी. साथ ही संबंधित डॉक्टर से संपर्क करना और मिलना भी आसान होगा.

आयुष्मान से अनुबंधित अस्पतालों में शुरू होगी सुविधा
भोपाल शहर में जितने भी आयुष्मान से अनुबंधित अस्पताल है. वहां पर भी ये सुविधा जल्द ही शुरू की जायेगी. इन अस्पतालों में पदस्थ चिकित्सकों की भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक की जा सकेगी. जिसकी मदद से रहवासियों को अपने घर से नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर का अपॉइंटमेंट आसानी से मिल सकेगा.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago