अब सीधे विश्वविद्यालयों को मिलेगी विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति

आयुक्त श्री सुमन की अध्यक्षता में हुई पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल 
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि अब सीधे उस विश्वविद्यालय या संस्थान के खाते में डाली जाएगी, जिसमें छात्र अध्ययनरत है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा।

छात्रों के हित में ये फैसला पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। आयुक्त श्री सुमन ने छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए।

आयुक्त श्री सुमन ने सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में विभाग की बेहतर स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों में शीघ्र जवाब दावा प्रस्तुत कर विभाग का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार गोयल, उप संचालक (वित्त) श्रीमती जयश्री राठौर और जिलों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत में सोनहत एनीकट…

34 minutes ago
CG : पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज …

CG : पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज …

भिलाईनगर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों…

57 minutes ago
CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

CG : घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य …

सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…

1 hour ago
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! मध्य प्रदेश से जुड़े 6 साल पुराने मामले ने गिरफ्तारी की आशंका बढ़ाई

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! मध्य प्रदेश से जुड़े 6 साल पुराने मामले ने गिरफ्तारी की आशंका बढ़ाई

जबलपुर /कोलकाता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी…

1 hour ago
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत   120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…

1 hour ago