भोपाल में अब 28 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

भोपाल

 जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने के लिए 28 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची संशोधन कार्य का निरीक्षण करने के लिए संभागायुक्त संजीव सिंह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा की और उन्हें दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा कि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या फिर जिला छोड़ दिया है, उनकी जानकारी जुटाकर नाम हटाने की कार्रवाई करें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, संयुक्त कलेक्टर दीपक पांडे, एसडीएम टीटीनगर अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी संभागायुक्त के साथ रहे।

इन केंद्रों पर पहुंचे संभागायुक्त
संभागायुक्त गुरुवार को चार इमली क्षेत्र के मतदान केंद्र 213, 214 और 215 पर पहुंचे और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यों का देखा । इसके साथ ही वह नर्मदा भवन स्थित मतदान केंद्र 203, 204 और 205, तुलसी नगर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र 172, 173, 174, 175 और 176 पर भी पहुंचे और निरीक्षण किया।

संभागायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बीएलओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

जिले में 21 लाख से ज्यादा मतदाता
भोपाल जिले में कुल 2029 मतदान केंद्र हैं। वहीं, सात विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला और 168 अन्य यानी थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
अवकाश के दिनों में लगेंगे शिविर
पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 नवंबर तक दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में 16 नवंबर, 17 नवंबर दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: voter list

Recent Posts

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

10 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

10 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

10 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

10 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

11 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

11 hours ago