मध्य प्रदेश के ओबीसी छात्रों को अब आदिवासी छात्रों के बराबर स्कॉलरशिप मिलेगी

भोपाल
मध्य प्रदेश के ओबीसी छात्रों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें भी आदिवासी छात्रों के बराबर स्कॉलरशिप मिलेगी. हालांकि, ये स्कॉलरशिप उन छात्रों को मिलेगी जो दिल्ली जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. इन छात्रों को सरकार हर महीने दस हजार रुपये देगी. इसके साथ ही जो सुविधाएं जनजातीय और अनुसूचित जातियों के हॉस्टल को मिलती हैं, वही सुविधाएं ओबीसी हॉस्टल में भी मिलेंगी. इसकी घोषमा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी. अब इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है. यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भी पहुंच गया है. आने वाले विधानसभा सत्र में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

गौरतलब है कि अभी ओबीसी छात्रों को सरकार 1550 रुपये हर महीने दे रही है. लेकिन, अब अगर वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाएंगे तो उन्हें आदिवासी छात्रों की तरह दस हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी. इतना ही नहीं प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब ओबीसी छात्रों को अन्य खर्चों के लिए भी सरकार हर महीने आर्थिक मदद देगी. दूसरी ओर, प्रदेश सरकार अभी तक 6 हजार युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दे रही है. इन युवाओं की संख्या बढ़ाकर 20 हजार की जा सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार कई नए प्रस्तावों पर चर्चा कर रही है, जिससे युवाओं को बेहतर मदद, रोजगार मिले और उनकी जीवन स्तर सुधरे.

सीएम यादव करेंगे कई विभागों की समीक्षा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 जून को मंत्रालय में समीक्षा बैठकें करेंगे. वे उच्च शिक्षा विभाग में शुरू होने जा रहे नए सिलेबस, प्रदेश में नई यूनिवर्सिटी खोलने के लिए संस्थाओं को प्रोत्साहन देने, गौ वंश रक्षा वर्ष 2024 और मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित कार्य, भगवान श्री रामवन पथ गमन न्यास विभाग, भगवान श्री राम-श्री कृष्ण से जुड़े स्थलों के विकास की समीक्षा करेंगे. समीक्षा के बाद वे सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी करेंगे.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

13 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

18 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

18 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण…

23 minutes ago
एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

रायपुर ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन…

28 minutes ago
शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

33 minutes ago