नये साल में ऑफबीट डेस्टीनेशन होंगे डेवलप

भोपाल

आने वाले नये साल में मध्यप्रदेश के कई ऑफबीट पर्यटन स्थल विकसित किए जांएगे। क्रूज पर्यटन से देश के कई पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस से गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी पर 130 किलोमीटर का सफर पर्यटक क्रूज के जरिए कर सकेंगे। चंदेरी के राजहाट बांध को उत्तरप्रदेश के देवगढ़ से जोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय उद्यानों, अभ्यारण्यों के बफर जोन में नये ट्रेकिंग ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। वेलनेस पर्यटन के क्षेत्र में कई नई गतिविधियां प्रदेशभर में शुरु की जाएंगी।  मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर से गुजरात के बीच क्रूज संचालन के अलावा  मध्यप्रदेश में चंदेरी के पास राजहाट बांध को उत्तरप्रदेश के देवगढ़ से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। लंबी दूरी और अंतर राज्यीय क्रूज संचालन आने वाले साल में पर्यटकों के लिए अनुपम सौगातों भरा होगा।

योग और ध्यान के लिए रिट्रीट
वेलनेस पर्यटन आहार और शारीरिक पोषण से कहीं अधिक अधिक अच्छा माना जाता है। इसके लिए वेलनेस रिट्रीट में कई अच्छी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहले वर्ष में 12 ऐसे रिट्रीट आयोजित किए जाएंगे इसके बाद दूसरे और तीसरे वर्ष में 24 और 36 रिट्रीट आयोजित  किए जाएंगे। ये रिट्रीट पर्यटन निगम के स्वामित्व वाले चुनिंदा होटलों में किया जाएगा। ऑफबीट गंतव्य मुख्यधारा के पर्यटन केन्द्रों से जुड़ेंगे-प्रदेश के ऑफबीट गंतव्य स्थलों को मुख्यधारा के पर्यटन से जोड़कर वहां रोजगार और पर्यटन की संभावनाओं पर अगले साल काम किया जाएगा।

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन
 चार हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर इन्हें होटल और पर्यटन में रोजगार दिया जाएगा। इसमें महिला नाविक, शैफ से लेकर कई क्षेत्रों में महिलाएं आगे आएंगी। महिला नाविकों का उपयोग कर महिला सफारी बढ़ाया जाएगा।

नये साल में ऑफबीट पर्यटन, क्रूज पर्यटन को बढ़ाया जाएगा इससे पर्यटकों को नये क्षेत्र घूमने को मिलेंगे और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव पर्यटन

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

46 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

2 hours ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

3 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago