अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करें : मंत्री श्रीमती उइके

अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करें : मंत्री श्रीमती उइके

विभागीय येाजना की समीक्षा बैठक ली

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दतिया में सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री श्रीमती उइके ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा में निर्देश दिए कि वर्तमान में जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण की ओर हो उन्हें वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराएं। जिससे ग्रीष्मकाल में ग्रामीण-जन को इसका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रोड रेस्ट्रोशन कार्य संबधित ग्राम के सरपंच/सचिव से समन्वय कर प्राथमिकता से पूर्ण करें।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनमन अंतर्गत पीव्हीटीजी जनजाति बाहुल ग्रामों के समस्त परिवारों को नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर इस माह के अंत तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के निराकरण के लिये जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर गठित कंट्रोल रूम की स्थापना कर आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले के संपूर्ण राजस्व ग्रामों को हर घर जल उपलब्ध कराया जाए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से संपादित हो। बैठक में  कलेक्टर श्री संदीप माकिन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश भार्गव एवं अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

8 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago