स्व. दादा निर्मल कुमार केसवानी की पुण्यतिथि पर किया जाएगा सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन, 51 स्वच्छता कीट का वितरण भी किया जाएगा

भोपाल
 वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी की चौथी पुण्य तिथि पर सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गऊ माता को घास खिलाकर सेवा कर सेवा का संकल्प लिया जाएगा। वहीं 51 स्वच्छता कीट का वितरण भी किया जाएगा एवं विशेषज्ञाओं द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

दरअसल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 अगस्त को स्वर्गीय दादा निर्मल कुमार केसवानी जी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी जी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छतता एवं ईश्वर के प्रति समर्पण को आजीवन महत्व देते आये थे। उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर उनके बेटे और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी,धीरज केसवानी भी आज भी इन बातों को महत्व देते आ रहे हैं और पूज्य पिताजी की पुण्य तिथि पर 23 अगस्त 2024, को संस्था निर्माण परिवर्तन की ओर से आंगनबाड़ी क्रमांक 27 ईदगाह हिल्स मल्टी, भोपाल में 51 स्वच्छता किट का वितरण किया जाएगा। इस दौरान बच्चो एवं महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ्य जीवन अपनाने के लिए स्वच्छता किट प्रदान की जाएगी एवं अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी और बच्चों को विशेषज्ञ मौसमी बीमारियों से बचने के तरीक़े एवं स्वस्थ्य रहने के तरीक़ों के प्रति जागरूक करेंगे। इसी के साथ बच्चो को शिक्षा के लिए शैक्षणिक सामग्री का भी वितरण कर पौष्टिक आहार का भोज कराया जाएगा।

वहीं पुण्यतिथि के दिन 24 अगस्त 2024, को राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित मरघटिया महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गऊ माता को घास खिलाकर सेवा कर सेवा का संकल्प भी लिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago