मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया, 12 पटाखा फैक्ट्रियों को किया सील

हरदा
हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। प्रदेश भर में सरकार द्वारा जारी निर्देशों और मानकों का पालन नहीं करने पर हरदा जिले की सभी 12 पटाखा फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। बता दें कि हरदा के बैरागढ़ गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में अब तक 12 मौतें हो चुकी है। हादसे में लगभग 170 लोग घायल हुए हैं।

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट इतना भीषण था कि आग ने आस पास के लगभग 50-60 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने के बाद मौके पर कई शव टुकड़ों में बिखरे पड़े थे और कई लोग लापता हो गए, हर तरफ भगदड़ का माहौल था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हरदा की फैक्ट्री में लाइसेंस में तय मात्रा से ज्यादा मात्रा में विस्फोटक रखा गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए और मंगलवार शाम को ही फैक्ट्री के मालिकों सोमेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति, रफीक खान, जो कथित तौर पर उस कारखाने का प्रबंधक है जहां विस्फोट हुआ था, को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी दोषी पक्ष को नहीं बख्शेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हरदा में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया और मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

वहीं इस हादसे से सबक सरकार ने तुरंत प्रदेश भर में अवैध फैक्ट्रियों पर एक्शन लेने की बात कही। इसी कड़ी में प्रदेश भर में छापेमारी जारी है और कई अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं हरदा में अब तक 12 अवैध फैक्ट्रियों को सील किया गया है। जिनमें सिराली तहसील के ग्राम पीपल पानी में 2, हंडिया तहसील के ग्राम कुंजरगवां में 3, हरदा तहसील के ग्राम बैरागढ़ में 4, हरदा तहसील के ग्राम रहटाखुर्द में 3 और हरदा तहसील के ग्राम दूधकच्छ में पटाखा फैक्ट्रियां शामिल हैं।

 

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

47 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

57 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago