इंदौर की तर्ज पर अन्य शहरों को भी भिक्षावृति मुक्त शहर बनाया जाएगा – सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि इंदौर की तर्ज पर प्रदेश के अन्य शहरों को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री कुशवाह ने स्माइल परियोजना के तहत इंदौर में भिक्षुक पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया।

मंत्री  कुशवाह ने कहा कि इंदौर शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने का कार्य चुनौतीपूर्ण है। इंदौर में चल रहा अभियान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इंदौर में इस अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए अब प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत सबसे पहले उज्जैन शहर से की जाएगी। उन्होंने  कहा कि स्वच्छता के साथ अब इंदौर भिक्षावृत्ति मुक्ति में भी देश का नंबर वन शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर को पूर्ण रूप से भिक्षावृत्ति से मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को सामाजिक सहभागिता से पूर्ण किया जा सकेगा।

विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि समाज कल्याण परिसर को समाज की सहभागिता से पीड़ितों की सेवा के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त डॉ. रामाराव भोंसले सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

18 minutes ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

23 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

53 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

55 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

56 minutes ago