मकर संक्रांति के पर्व पर नर्मदा घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मंडला/नर्मदापुरम

देश भर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सूर्य देव के उत्तरायण में आने का पर्व मकर संक्रांति मां नर्मदा की नगरी नर्मदापुरम में परंपरागत भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मंडला में भी नर्मदा नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही पूरे विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

मकर संक्रांति पर्व पर मंडला में नर्मदा नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। कड़ाके की ठंड और कोहरा छाए रहने के बावजूद आस्था भीषण ठंड पर भी भारी पड़ी है। सुबह सूर्य भगवान के दर्शन के बाद लोगों की भीड़ और ज्यादा उमड़ पड़ी है। मंडला नगर सहित जिले के अन्य नर्मदा घाटों में भी लोगों का तांता लगा हुआ है। जिले के मोहगांव और निवास क्षेत्र से नर्मदा नदी के किनारे के घाटों में लोग इस भीषण ठंड में भी सोमवार शाम ही पहुंच गए थे। ताकि सुबह सूर्योदय के समय डुबकी लगाई जा सके। आदिवासी जिले में नर्मदा डुबकी के बाद खिचड़ी प्रसाद वितरित करने की परंपरा चली आ रही है। जिसे आज भी श्रद्धालु निभा रहे हैं। वहीं प्रशासन ने महा संक्रांति पर्व के मद्देनजर चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है। मंडला नगर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ताकि नर्मदा घाट पहुंच रहे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

वहीं महाकुंभ में आज शाही स्नान है। जिसको ध्यान में रखते हुए नर्मदा नदी में आस्था रखने वाले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से भी भक्त पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ से आए योगाचार्य लेखुराम ने बताया कि, मकर संक्रांति के दिन से भगवान सूर्य नारायण कर्क रेखा को पार कर उत्तरायण में पहुंचते हैं। आज से दिन की अवधि बढ़ जाएगी।

नर्मदापुरम में परंपरागत भक्ति भाव से मनाया मकर संक्रांति पर्व
सूर्य देव के उत्तरायण में आने का पर्व मकर संक्रांति मां नर्मदा की नगरी नर्मदापुरम में परंपरागत भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर्व पर नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का मां नर्मदा के घाटों पर आने का सिलसिला अलसुबह से ही शुरू हो गया था। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक मकर संक्रांति पर्व काल सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर आज 5.30 तक रहेगा। मानयता है कि, वर्ष भर में 12 संक्रांति आति है। लेकिन मकर संक्रांति इनमें विशेष महत्व रखती है।

सूर्य देव के उत्तरायण में आने के उपयक्षय में इस पर्व को मनाया जाता है और इस दिन से विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मानयता के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर और दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं। संक्रांति पर्व पर पुणय नदियां पवित्र तीर्थों में स्नान दान से जाने अनजाने किए पापों से मुक्ति मिलती है। मकर संक्रांति पर्व सामाजिक सरोकारों का पर्व भी है। इस दिन दान का विशेष महत्व होता है और सभी श्रद्धालु इस दिन अपनी क्षमतानुसार दान धर्म कर पुण्य लाभ कमाते हैं। संक्रांति पर तिल दान का विशेस महत्व होता है। मां नर्मदा के घाटों पर परंपरागत रूप से दरिद्रनारायणों की भी संक्रांति पर्व पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पुणय जल में स्नान के घाटों पर दान धर्म आदि धार्मिक कार्य किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

4 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

4 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago