इंदौर
मालवा के लोग सिर्फ आगे बढ़ना जानते हैं। आज देश हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ता रहे, रंगपंचमी के पर्व पर यही मेरी शुभकामना है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रंगपंचमी पर्व पर इंदौर की गेर में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं मप्र शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में रंगपंचमी मनाने का यह तरीका, यहां की गेर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपरा के प्रतीक हैं। ये हमें अतीत की याद दिलाते हैं और अतीत पर जब हम नजर डालते हैं, तो पता चलता है कि मालवा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यहां के लोग न रुके हैं, न झुके हैं। ये सिर्फ आगे बढ़ना जानते हैं और आगे ही बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आप सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश भी आगे बढ़े। आप सभी के जीवन में खुशियां आएं। जीवन में मिठास और उल्लास बने रहें, रंगों के इस पर्व पर यही मेरी शुभकामना है।
शहरवासियों के साथ मनाया रंगपंचमी का उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं मप्र शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व शहरवासियों के साथ रथ पर सवार होकर गुलाल की वर्षा की एवं शुभकामनाएं देकर रंगपंचमी का उत्सव मनाया।
पहले भी फोटो नहीं लगाने को लेकर उठ चुका है विवाद, अब समर्थकों के व्हाट्सएप…
राजनांदगांव , संस्कारधानी राजनांदगांव में गुरुवार को धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल रहा। शासन…
राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कुंज विहार कॉलोनी में वर्ष…
राजनांदगांव | खड़गांव में किसान के मकान से डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली…
इंदौर इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम…
राजनांदगांव , कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई है।…