केस के बहाने वकील ने महिला से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव

इंदौर
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को वकील बताया और महिला से कोर्ट में मिलकर भरोसे में लिया। फिर महिला के घर जाकर जबरन संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बच्चों को जान से मार देगा। पुलिस ने जिला कोर्ट के वकील हैदर पर दुष्कर्म और लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज किया है।
 
पति का केस लड़ने के लिए किया संपर्क
पुलिस के मुताबिक महिला का पति हत्या के केस में सात साल से जेल में बंद है। महिला पति की जमानत के लिए कोर्ट जाती रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 24 जून को वह जिला कोर्ट में गई थी। वह केस लड़ने के लिए वकील देख रही थी। हैदर ने खुद संपर्क किया और कहा कि वह केस लड़ेगा। उसने हत्या के प्रकरण की जानकारी ली और महिला से दस्तावेज मांगे।

दुष्कर्म किया फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब
25 जून को आरोपी कागज लेने के बहाने महिला के घर भी आ गया। उसने महिला को अकेली देखकर जबरदस्ती की। आरोपित ने धमकाया और कहा कि तुम्हारा पति तो जेल में बंद है। तुम मुसलमान बन जाओं। मैं बच्चों को और तुमको रख लूंगा। आरोपी ने कहा कि घटना का जिक्र करने पर तुम्हारी ही बदनामी होगी। उसने बच्चों की हत्या की भी धमकी दी। पीड़िता ने भाभी और दोस्त को घटना बताई और हैदर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago