भोपाल में केरवा डैम का एक गेट खुला, प्रदेश के पूर्वी-उत्तरी हिस्से में 4 सिस्टम एक्टिव

भोपाल

मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और मानसून ट्रफ लाइन की वजह से 22 जिलों में शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने श्योपुर और शिवपुरी में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

शनिवार को जिन 22 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, मऊगंज और सतना शामिल हैं।

भोपाल में केरवा डैम का एक गेट खुला

केरवा डैम का फुल टैंक लेवल 1673 फीट है। डैम के 8 ऑटोमैटिक गेट में से एक से पानी छोड़ा जा रहा है। सीहोर जिले में तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन नालों के जरिए पानी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को डैम का जल स्तर फुल रिजर्वॉयर लेवल 1673 फीट के करीब पहुंच गया। पानी का प्रेशर बढ़ते ही डैम के ऑटोमैटिक गेट खुलकर पानी निकलने लगा। इस सीजन में भोपाल के तीनों डैम भदभदा, कलियासोत और केरवा के गेट खुल चुके हैं। भोपाल के पास कोलार डैम के भी गेट खोले जा चुके हैं।

एमपी के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान

आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- वर्तमान में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन एक्टिव है। मानसून ट्रफ एमपी के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस वजह से शनिवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

सीधी में पौने 2 इंच बारिश, 18 जिलों में पानी गिरा

प्रदेश में शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 18 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। सीधी में सबसे ज्यादा 41 मिमी यानी, पौने 2 इंच पानी गिर गया। दमोह और बालाघाट जिले के मलाजखंड में पौन इंच बारिश हो गई।

धार, खंडवा, रीवा में आधा इंच के करीब पानी गिरा। भोपाल, बैतूल, इंदौर, गुना, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रतलाम, सागर, सतना, सिवनी और उमरिया में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Kerwa Dam

Recent Posts

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

23 minutes ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

30 minutes ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

33 minutes ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

34 minutes ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

1 hour ago
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…

2 hours ago