राजगढ़ के 3 विधानसभा क्षेत्रों में एकतरफा मुकाबला, 5 पर कांटे की टक्कर

राजगढ़

देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर मतदान हो गए हैं, अब जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता को परिणाम का इंतजार है. 4 जून को देश भर के साथ प्रदेश की भी सभी 29 लोकसभा सीटों के परिणाम आएंगे. परिणाम में अब महज 12 दिन का ही समय शेष बचा है. परिणाम की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे सियासी गलियारों में जीत-हार को लेकर चर्चा हो रही है.

ऐसी ही चर्चा प्रदेश की हॉट सीट राजगढ़ संसदीय सीट को लेकर हो रही है. इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने रोडमल नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है. यहां जो चर्चा हो रही है, वह यह है कि आचार संहिता लगने के बाद राजगढ़ संसदीय सीट पर 39 दिन तक पार्टी विशेष के उम्मीदवार के लिए एक तरफा माहौल की चर्चा थी, लेकिन 40वें दिन (मतदान वाले दिन) के बाद चर्चाओं का रुख कुछ और हो गया है.

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा सीट
बता दें राजगढ़ संसदीय सीट में प्रदेश के तीन जिलों की विधानसभाओं को मिलाया गया है. इसमें राजगढ़ की सभी विधानसभा और कुछ गुना व आगरा मालवा की सीट शामिल हैं. इन सीटों में गुना जिले की चाचौरा, राघौगढ़, राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, सारंगपुर और राजगढ़ विधानसभा सीट, इसी तरह आगर मालवा की सुसनेट विधानसभा सीट शामिल हैं. इन आठ विधानसभा सीटों में से छह पर बीजेपी विधायक काबिज है, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है.

11 प्रत्याशी रहे चुनावी मैदान में
हाल में ही संपन्न हुई लोकसभा वोटिंग में राजगढ़ संसदीय सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनका भविष्य ईवीएम में कैद है. इनमें कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, बीजेपी से रोडमल नागर, निर्दलीय अनिल जैन, बीएसपी से डॉ. राजेन्द्र सूर्यवंशी, निर्दलीय जगदीश कारपेंटर, विशाल सोनी, निर्दलीय रोटल, निर्दलीय अनिल, दिनेश रजावत, राधेश्याम मालवीय, सुनील भील, अशोक पंवार, जितेन्द्र सिंह, रामचंद्र प्रजापति, बाबू सिंह शामिल हैं. राजगढ़ लोकसभा सीट पर 72.08 प्रतिशत मतदान हुआ.

तीन पर एक तरफा, पांच पर बराबर की फाईट
राजगढ़ संसदीय सीट पर वोटिंग 7 मई को हुई थी. वोटिंग के 15 दिन हो गए हैं. अब परिणाम का इंतजार है, लेकिन इस बीच अब राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में जो चर्चा हो रही है, उसके मुताबिक पार्टी विशेष संसदीय सीट की तीन विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी पोजीशन में बताई जा रही है, इनमें सुसनेर, राद्यौगढ़ और सारंगपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. जबकि शेष पांच विधानसभा क्षेत्र जिनमें चाचौरा, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर और राजगढ़ विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

18 minutes ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

19 minutes ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

38 minutes ago
रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

रातापानी बफर जोन में बड़ा वन घोटाला? 680 पेड़ों की अनुमति, कट गए हजारों; मानसून सत्र में गूंजेगा मामला

भोपाल  रायसेन जिले की ग्राम पंचायत समनापुर कला में कथित रूप से हजारों हरे-भरे पेड़ों…

49 minutes ago
चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

57 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

1 hour ago