दिव्यांगों और उनकी सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

15 जून से 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट दिव्यांगजन और दिव्यांगता के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों एवं संस्थाओं से राष्ट्रीय दिव्यांगता पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 31 जुलाई तक स्वीकार किये जायेंगे। विशेष कर्त्तव्यस्‍थ अधिकारी एवं सह-आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ई. रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन ऑनलाइन ही लिये जायेंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदक को आवेदन जमा कराने के लिये न तो कार्यालय ही आना होगा और न ही लंबी कतार में लगना होगा।

व्यक्तिगत उत्कृष्टता

व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्यों के क्षेत्र में 6 श्रेणियाँ हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक/बालिका, दिव्यांगजनों के लिये कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति, दिव्यांगता के क्षेत्र में श्रेष्ठ पुनर्वास और दिव्यांगता के क्षेत्र में श्रेष्ठ अनुसंधान/नव प्रवर्तन/उत्पाद विकास रखी गई हैं।

सशक्तिकरण के लिये कार्यरत संस्थान

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये कार्यरत संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ग में 8 श्रेणियाँ, दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु सर्वश्रेष्ठ संस्थान (निजी संगठन, NGO), दिव्यांगजनों के लिये सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता (सरकारी संगठन, पीएसयू, स्वायत्त निकाय, निजी क्षेत्र), दिव्यांगजनों के लिये सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट एजेंसी (सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकायों को छोड़ कर), सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन/बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र जिला, सर्वश्रेष्ठ सुगम यातायात के साधन/सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम/विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं दिव्यांग सशक्तिकरण की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र/जिला, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम के अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति राज्य दिव्यांगजन आयुक्त और पुनर्वास सेवाओं के लिये पेशेवर तैयार करने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थान हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

2 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago