मेडिकल स्टोर खोलने से हुआ सुमित की बेरोजगारी का स्थायी निदान

मेडिकल स्टोर खोलने से हुआ सुमित की बेरोजगारी का स्थायी निदान

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिला सहारा

भोपाल

बेरोजगारी एक प्रकार की आर्थिक बीमारी ही होती है। बेरोजगार व्यक्ति हताशा की ओर बढ़ने लगता है। बेरोजगारी का निदान जितना जल्दी हो जाये, उतना ही अच्छा। मण्डला जिले के बिछिया के रहने वाले सुमित रजक भी बेरोजगार ही थे। जरूरी डिग्री हासिल करने के बाद सरकारी सेवक बनने का प्रयास कर रहे थे, पर कहीं भी सफलता नहीं मिली।

निराशा के इन्हीं दिनों में सुमित के पिता को भारतीय स्टेट बैंक बिछिया से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली। पिता से रायशुमारी कर सुमित ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला के सहायक प्रबंधक से मिलकर इस योजना में ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। बैंक ने भी देरी नहीं की और सुमित को तीन लाख रूपये का स्वरोजगार ऋण दे दिया।

बेरोजगारी से परेशान सुमित को स्थायी रोजगार के लिए बड़ा सहारा मिल गया। ऋण राशि से उसने मेडिकल स्टोर खोला। दवाइयां सबकी बारहमासी जरूरत होती ही हैं। बस, सुमित का मेडिकल स्टोर भी अच्छे से चल पड़ा। इस मेडिकल स्टोर से सुमित को समुचित आवक होने लगी। अब वे अपनी सारी जिम्मेदारियां भी बखूबी पूरी कर रहे हैं। इस योजना ने उसकी बेरोजगारी का पुख्ता निदान कर दिया है। सुमित इस अभिनव योजना के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

CG : राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत धनिया की खेती से किसान रतिराम की बढ़ी आय

महासमुन्द , जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

4 minutes ago
CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

CG : ’सुशासन तिहार 2026: टेम्पू शिविर में 534 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ’

’प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और फलदार पौधों का किया…

8 minutes ago
CG : ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’

CG : ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’

’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’ रायपुर भारत सरकार और राज्य…

13 minutes ago
CG : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

CG : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा धावक अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक उपलब्धि और मल्हार की सांस्कृतिक…

18 minutes ago
इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, रतलाम में किशोरी को ब्लैकमेल कर दरगाह में कराया निकाह

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, रतलाम में किशोरी को ब्लैकमेल कर दरगाह में कराया निकाह

ढोढर/रतलाम. इंटरनेट मीडिया से हुई दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी को धमकाकर निकाह कराने…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों का तापमान गिरा; रायपुर में आज बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों का तापमान गिरा; रायपुर में आज बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौपता के बीच बारिश और बदली ने लोगों को राहत दी है.…

1 hour ago