महाराष्ट्र में विपक्ष खत्म, बाकी जगह देखते हैं क्या होता है – CM शिवराज

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब महाराष्ट्र में विपक्ष लगभग खत्म है। अब बाकी जगह भी देखते हैं कि क्या होता है? भोपाल में CM ने कहा, 'जैसी करनी, वैसी भरनी। शिवसेना और NCP भी गई। देश मोदी जी के पीछे खड़ा है।'

महाराष्ट्र के सियासी समीकरण 2 जुलाई को एक बार फिर पलट गए। NCP नेता अजित पवार ने चाचा शरद पवार का दूसरी बार साथ छोड़ा और 8 सीनियर विधायकों के साथ BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार में शामिल हो गए।

अब 10 साल के लिए बनेगा उद्योग और व्यापार का लाइसेंस

मध्यप्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों को व्यापार चलाने के लिए एक बार लाइसेंस लेने के बाद अगले 10 साल तक इसे रीन्यूअल कराने की जरूरत नहीं होगी। अब से उद्योग और व्यापार का लाइसेंस 10 साल के लिए वैलिड होगा। अभी तक एक या दो साल का ही लाइसेंस मिलता था।

CM शिवराज सिंह चौहान ने फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे। प्रदेश में उद्योग विकास की दर 24 प्रतिशत है। राज्य का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़ाकर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए हो चुका है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी में आदिवासियों ने चंदा जुटाकर बना दिया सरकारी स्कूल, 3 साल तक नहीं मिली सरकारी मदद

डिंडौरी सरकारी दावों और खोखले आश्वासनों से जब मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के आदिवासियों…

22 minutes ago
कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा

रायपुर  संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता…

23 minutes ago
ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

42 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

49 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

1 hour ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago