जेपी अस्पताल में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, अगले 15 दिनों तक होगी निशुल्क जांच, इलाज भी मुफ़्त

भोपाल

जयप्रकाश चिकित्सालय में चल रहे ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक अठारह सौ से अधिक लोगों की हुई जांच की गई है, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु आयोजित किए जा रहे विशेष शिविर में ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण द्वारा 1832 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 361 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष शिविर की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई है। जिला अस्पताल के ब्लॉक ए में एनसीडी कक्ष में यह जांच निशुल्क की जा रही है।

शुरुआती अवस्था में ही ओरल कैंसर डायग्नोसिस

ओरल स्कैन जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है, जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता व अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। स्क्रीनिंग दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा , बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है। इसलिए इन लक्षणों वाले लोगों को आवश्यक रूप से स्क्रीनिंग करवाते रहना चाहिए।

कैंसर स्क्रीनिंग एवं उपचार की सुविधा निशुल्क

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर स्क्रीनिंग एवं उपचार की सुविधा निशुल्क है।

इस वजह से होता है कैंसर

मुंह में सफेद अथवा लाल चकत्ता या घाव होना, मुंह की किसी जगह की त्वचा का कड़ा होना, चबाने, निगलने या बोलने में कठिनाई होना, मुंह खोलने में कठिनाई होना, आवाज में परिवर्तन होना आदि ओरल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ओरल कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। जिनमें मसूड़े, जीभ, गालों के अंदर या होंठ शामिल हैं। तंबाखू से कई तरह के कैंसर का खतरा होता है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन शरीर में जहर की तरह कार्य करता है | अतः यह लोगों के हित में है कि वे स्वयं तंबाकू व तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहें तथा बच्चों व किशोरों को इसकी तरफ़ जाने से रोकें। किसी भी तरह की शंका होने या लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जाँच अवश्य करायें।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…

5 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

10 minutes ago
राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

19 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

28 minutes ago
CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…

32 minutes ago
राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…

52 minutes ago