सभी अवसरों और संभावनाओं पर कार्य कर प्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मीडिया द्वारा प्रदेश की ज़मीनी हकीकत को सामने लाया जाता है, जिससे शासन-प्रशासन को जनहित में आवश्यक निर्णय लेने में सहायता मिलती है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक पहुँचाने में भी यह संस्थान प्रभावी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन करने की लिए धन्यवाद दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में निजी न्यूज संस्थान की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी से विशेष चर्चा में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य सम-सामयिक विषयों पर विचार साझा किए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में देश के अग्रणी राज्यों में स्थान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के विकास, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और 30 हज़ार से अधिक चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ की भर्ती की जा रही है। साथ ही प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं जिससे कुशल चिकित्सकीय मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। प्रदेश में आगामी वर्षों में 8 नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही 12 जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए नीति बनाई गई है। अभी तक 6 जिलों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ सुगमता से उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सरकार "नो स्टोन शुड बी लेफ्ट अनटर्न्ड" की नीति पर कार्य कर रही है। सभी अवसरों और संभावनाओं पर कार्य कर प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करते हुए टियर-2 एवं टियर-3 (केटेगरी बी एवं सी) शहरों में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों की स्थापना के लिए 30 से 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही मध्यप्रदेश स्वास्थ्य मानकों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पहलगाम मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को कठोर और स्पष्ट संदेश दिया है। आज संपूर्ण विश्व भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ देशहित में एकजुट होने का है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अन्य समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

27 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

42 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

52 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago