रायपुर
विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख 2 हजार 294 रुपये की राशि की गई वितरित
श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में ऑडिटोरियम जांजगीर में आज श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियो को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख 2 हजार 294 रुपये की राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि श्रमिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रमिकों को योजनाओं से सीधे जोडने और संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, नंदकुमार चौधरी, विकास शर्मा, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, हितेश यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, मती इंद्रावती जांगड़े, संजय शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी…
राजनांदगांव , जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले पूरा कर…
रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की…
राजनांदगांव | कन्हापुरी से जंगलेसर को जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।…
बीजापुर. बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग ने बड़ा…