पचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को

भोपाल.
पचमढ़ी में 23 जुलाई, रविवार को पचमढ़ी मानसून मैराथन का पाँचवां संस्करण होगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) यह मैराथन कर रहा है। नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर, भोपाल और इंदौर सहित देशभर से प्रतिभागी शामिल होने के लिए पचमढ़ी पहुँच रहे हैं। मैराथन को देशभर से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण कुल 1350 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह अब तक के संस्करणों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है।

4 श्रेणियों में होगी मैराथन
मैराथन चार श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और  42 किलोमीटर में होगी। सभी दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू से होगी। विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। यह दौड़ टाइम्ड रन हैं। प्रतिभागियों को एक टाइमिंग चिप, सर्टिफिकेट, ड्राई-फिट मैराथन टी.शर्ट, फिनिशर्स मेडल, पोस्ट रेस रिफ्रेशमेंट और पूरे रूट पर सपोर्ट मिलेगा।  एक जिला एक उत्पाद योजना में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में पर्यटन को चुना गया है। इसी योजना में स्थानीय जिला प्रशासन ने 52 हफ्ते की 52 गतिविधियां चिन्हित की हैं, जिनमें यह मैराथन भी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

54 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago