Bastar में उठाव नहीं होने से करोड़ों की धान सड़ी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

सुकमा.

सुकमा में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये मूल्य का धान या तो रिकॉर्ड से गायब मिला या फिर खुले में पड़े-पड़े अमानक हो गया.

जिला स्तरीय सत्यापन में 1115.86 मीट्रिक टन धान रिकॉर्ड से कम पाया गया, जबकि 1295.90 मीट्रिक टन धान डेढ़ साल तक उठाव नहीं होने से खराब हो गया. यह वही धान था, जिसे मिलिंग के बाद गरीब परिवारों तक चावल के रूप में पहुंचना था. विभाग ट्रांसपोर्टिंग लक्ष्य पूरा होने का तर्क दे रहा है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि लक्ष्य पूरा होने के बाद धान की सुरक्षा और समय पर उठाव की जिम्मेदारी किसकी थी? कई स्तरों की निगरानी व्यवस्था के बावजूद करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिह्न बन गया है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि नुकसान की जिम्मेदारी तय होगी या नहीं.

बस्तर संभाग में चार लाख क्विंटल धान असुरक्षित पड़ा
धान खरीदी खत्म हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश के खरीदी केंद्रों में अब भी 10.76 लाख क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा हुआ है। मानसून करीब है और समय पर बारिश शुरू होने की स्थिति में यह धान खराब हो सकता है। समर्थन मूल्य के आधार पर इसकी कीमत 333.74 करोड़ रुपए से अधिक है। खरीदी केंद्रों में अभी 7,48,310 क्विंटल मोटा, 1,21,020 क्विंटल पतला और 2,07,250 क्विंटल सरना धान का परिवहन बाकी है। परिवहन में लगातार हो रही देरी के कारण एक बार फिर करोड़ों रुपए के धान के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

साल 2025-26 में प्रदेश में कुल 14.10 करोड़ क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इसमें से 12.34 करोड़ क्विंटल धान राइस मिलर्स को और 1.65 करोड़ क्विंटल धान संग्रहण केंद्रों में भेजा गया। नियम के अनुसार 31 मार्च तक खरीदी केंद्रों से धान का पूरा उठाव हो जाना चाहिए था, लेकिन समय-सीमा बढ़ाकर 31 मई कर दी गई। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में धान अब भी केंद्रों में जमा है। अब बारिश में खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।

Admin

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

25 minutes ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

31 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

49 minutes ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

59 minutes ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

1 hour ago