पाकिस्तानी नागरिकों को एक गलती पड़ी भारी, जाना था दिल्ली, उतर गए इंदौर… वापस शारजाह कर दिया गया डिपोर्ट

इंदौर
 यूएई के शारजाह से इंदौर आई मंगलवार रात की उड़ान से आने वाले दो यात्रियों को वीजा में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। पाकिस्तान मूल के दोनों यात्रियों को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतना था, लेकिन वह इंदौर आ गए। अब इनको गुरुवार देर रात शरजाह जाने वाली उड़ान से वापस भेजा जाएगा। अभी दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक कर रखा गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मंगलवार को शारजाह से आने वाली उड़ान से इंदौर आए दो पाकिस्तान मूल के विक्की कुमार और पूनम कुमारी को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। दोनों को वीजा शर्तो के अनुसार शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद भारत मे कहीं भी जा सकते थे।

वापसी भी दिल्ली से होनी थी

वापसी भी दिल्ली एयरपोर्ट से होनी थी, जबकि यह दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान रोक दिया गया। अब दोनों यात्रियों को गुरुवार देर रात जाने वाली उड़ान से वापस शारजाह भेज जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

पहले भी वापस भेजे गए यात्री

शारजाह और दुबई से आने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से पहले भी वापस भेजा जा चुका है। पहले वापस भेजे गए यात्री ई-वीजा पर इंदौर आ गए थे, जबकि इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं था। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट में ही रुकना पड़ा था। इस घटना के बाद सांसद शंकर लालवानी द्रारा ई-वीजा की पहल की गई और इसको शुरू कराया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

4 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

5 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

6 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

6 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

7 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

7 hours ago