प्रदेश में पंचायत सचिवों को अगस्त से मिलेगा सातवां वेतनमान

भोपाल

 प्रदेश के 21110 पंचायत सचिवों को अगस्त से सातवां वेतनमान मिलेगा। इससे सचिवों को महंगाई भत्ता मिलाकर अभी जो अधिकतम वेतन 34632 रुपये मिल रहा था, वह 41814 रुपये हो जाएगा। नया वेतनमान देने से सरकार के ऊपर प्रतिवर्ष 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

अगस्त से सातवां वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कैबिनेट निर्णय के बाद सोमवार को पंचायत सचिवों को अगस्त से सातवां वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 23012 पंचायतें हैं और 21110 पंचायत सचिव कार्यरत हैं। ये लंबे समय से सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा करते हुए इसका लाभ 11 अगस्त 2023 से देने का निर्णय लिया है।

सातवें वेतनमान में तीन श्रेणियां

सातवें वेतनमान में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। पहली श्रेणी में 102 पंचायत सचिव आएंगे और इन्हें पूर्व की तरह 10 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जबकि, 743 सचिवों को 33120 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित मिलेंगे। इन्हें अभी 19313 प्रतिमाह मिल रहे हैं। वहीं, 20270 सचिवों का मासिक वेतन 34632 रुपये से बढ़कर 41814 रुपये हो जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago