प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘मरना तो सबको है, लेकिन जो गंगा किनारे…’

प्रयागराज

महाकुंभ में मची भगदड़ पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह घटना दुखद, हृदय विदारक और अकल्पनीय है. हालांकि इसके पीछे बड़ी साजिशें भी हैं. इस घटना में भीड़ निश्चित रूप से एक कारण है, लेकिन इसमें साजिश का एक तत्व भी शामिल है, जिसका उद्देश्य छोटी-छोटी घटनाओं को उजागर करके हिंदू धर्म की छवि को बिगाड़ना है.

वहीं बागेश्वर सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि इस घटना पर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को सद्बुद्धि दें. लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया है. श्रद्धालुओं से अपील है कि यह महाकुंभ है. यहां आएं तो संयम के साथ संगम में डुबकी लगाएं. अपना ख्याल रखें और उस दिन की तरह अराजकता न फैलाएं."

हालांकि, इस बीच बागेश्वर बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों को लेकर बयान दे रहे हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे कुछ कम्युनिस्ट मित्र हैं जो कह रहे है कि बाबा अब भी पर्ची खोलोगे क्या? तो मैंने कहा बिल्कुल खोलेंगे.

यहां मरने वालों को मोक्ष मिला है- पंडित धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उन्होंने कहा इस घटना पर आपके क्या विचार हैं, तो मैंने कहा इस देश में प्रतिदिन लोग मर रहे हैं और करोड़ों लोग मर रहे हैं. कुछ दवा के बिना मर रहे हैं, कुछ स्वास्थ्य व्यवस्था के बिना मर रहे हैं. निश्चित रूप से ये जो घटना हुई वो निंदनीय है, लेकिन एक बात बोले ये महाप्रयाग है मौत सबकी आएगी, एक दिन सबको मरना है लेकिन कोई गंगा के किनारे मरेगा तो वो मरेगा नहीं मोक्ष पाएगा.

उन्होंने कहा, "यहां मरा नहीं है कोई, हां असमय चले गए तो दुख है, लेकिन जाना तो सबको है. कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा. यहां जो मरे हैं उनकी मृत्यु नहीं हुई है उनको मोक्ष मिला है."

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…

2 minutes ago
CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…

14 minutes ago
राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…

18 minutes ago
CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

27 minutes ago
बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…

38 minutes ago
MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

भोपाल  प्रदेश  में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…

47 minutes ago