पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ समारोह, युवा संसद मंचन के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

भोपाल

राजधानी भोपाल के विधानसभा परिसर में आज पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्‍द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सेमिनार का भी कराया जाता है आयोजन- डॉ. प्रतिमा

संचालिका डॉ. प्रतिमा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मध्य प्रदेश के विद्यालय और महाविद्यालय में युवा संसद मंचन का आयोजन किया जाता है। वहीं, भोपाल में भी प्रतियोगिता के तौर पर इसका आयोजन किया जाता है। इसमें जीतने वाले प्रतियोगी को सम्मानित भी किया जाता है। इसके अलावा, चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली ले जाकर लोकसभा और राज्यसभा का भ्रमण कराया जाता है। वहीं, सेमिनार का भी आयोजन कराया जाता है, जिसमें पूरे भारत के लोग शामिल होते हैं।
विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

आगे उन्होंने बताया कि विद्यापीठ 1998 से कार्यरत है। यह मध्य प्रदेश की एकलौती ऐसी संस्था है जोकि संसदीय विषयों के प्रचार-प्रसार में संलग्न है। वहींं, विधानसभा परिसर में 2.08 एकड़ जमीन मिल चुकी है और यहां भवन निर्माण हेतु परिकल्पना भी तैयार हो चुकी है। कार्यक्रम के अंत में युवा संसद मंचन के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Mohan Yadav

Recent Posts

CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल…

44 seconds ago
CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर दुःख जताया है,…

7 minutes ago
CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी…

11 minutes ago
CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…

22 minutes ago
राज्यसभा चुनाव में बढ़ा रोमांच: तीसरी सीट पर BJP की रणनीति पर सस्पेंस, कांग्रेस ने विधायकों को साधना शुरू किया

राज्यसभा चुनाव में बढ़ा रोमांच: तीसरी सीट पर BJP की रणनीति पर सस्पेंस, कांग्रेस ने विधायकों को साधना शुरू किया

भोपाल. मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां…

25 minutes ago
CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…

26 minutes ago