जबलपुर में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए फैलाई दहशत, पहले भगवान को प्रणाम फिर घर पर फेंके दनादन बम

 जबलपुर

जबलपुर में बदमाश ने मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंके। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना 6 मई की रात की है। इसके VIDEO सामने आए हैं। पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुट गई है।

दहशत फैलाने की कोशिश की. बदमाश ने पहले घर के पास बने मंदिर में भगवान को प्रणाम किया, फिर दनादन बम चलाकर फायरिंग करते हुए भाग निकला। जिस घर में बम फेंके है वह मानसिंह ठाकुर का बताया जाता है। पीड़ित मानसिंह ठाकुर ने जबलपुर के घमापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

घमापुर थाना इलाके में भारत कृषक समाज स्कूल के पास रहते हैं. आरोपी उनके घर के सामने आया और बम फेंक दिया. आनंद एक के बाद एक लगातार दो बम फेंके. हालांकि, इनमें से एक ही बम फट सका. बम जैसे ही फूटा तो धुएं का गुबार घर से लेकर सड़क तक फैल गया।

बम फेंकने के बाद फायरिंग भी की

बमबाजी की इस वारदात को अंजाम देने के पहले आनंद ठाकुर ने कॉलोनी के मंदिर में भगवान से आशीर्वाद भी लिया और परिक्रमा भी की. आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने बम फेंकने के बाद फायरिंग भी की।

पुलिस थाने में केस दर्ज

वारदात की रिपोर्ट घमापुर थाने में दर्ज कराई गई है. आरोपी पर रंगदारी वसूलने और छोटे दुकानदारों को परेशान करने के भी आरोप लग रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

25 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

59 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

2 hours ago