पाणिग्रहण संस्कार का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 नागदा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दे रहे है। विवाह संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने समारोह में उपस्थित वर-वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री विवाह योजना में शासन की ओर से दी जाने वाली राशि के चेक वितरित किये और उन्हें पौधे भी भेंट किये।

समारोह में 74 जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, विजय पटेल, प्रकाश जैन, सुभाष चंद्र शर्मा, दौलत राम प्रजापत, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह जी राणावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

CG : विस्फोटक सामान बरामद हुआ कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में …

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…

1 minute ago
दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग में धान खरीदी में गड़बड़ी, समिति प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी…

21 minutes ago
IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

40 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago