CM Rise School में बच्चों के प्रवेश के लिए उमड़े अभिभावक, पहले दिन ही सीटों से अधिक आवेदन बंटे

 सीहोर

जिले के सीएम राइज स्कूल में बच्चों का दाखिला कराने के लिए अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। भैरुंदा के सीएम राइज स्कूल में केजी-वन में बच्चों का प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों में होड़ मची है। कक्षा केजी-वन में प्रवेश के लिए 30 सीटें खाली हैं, जबकि एडमिशन के लिए पहले दिन ही 50 आवेदन पत्र वितरित हो गए। जबकि, आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च तक चलनी है।

दअरसल, जिले के भैरुंदा स्थित सीएम राइज स्कूल में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। लगातार तीसरे वर्ष सीएम राइज विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति से अभिभावक प्रसन्न नजर आ रहे हैं। विद्यालय की लोकप्रियता और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग का नतीजा यह है कि हर मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चे का प्रवेश सीएम राइज में कराने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। इसका नजारा प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन संस्थान पर आवेदन पत्र के वितरण के दौरान देखने को मिला।

सीएम राइज विद्यालय की प्रवेश प्रभारी शिक्षिका चंद्रकला रैकवार और कुसुम श्रोत्रिय ने बताया कि संस्था में केजी-1 की 30 सीटों के लिए पहले ही दिन 50 आवेदन पत्र वितरित किए गए, जबकि कक्षा 9 (अंग्रेजी माध्यम) की 90 सीटों के लिए 31 आवेदन पत्र वितरित हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च तक जारी रहेगी, आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। पहले दिन केवल आवेदन पत्र वितरित किए गए थे, किसी भी आवेदन को जमा नहीं किया गया।

उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सुविधाएं
स्कूल के प्राचार्य शैलेन्द्र लोया ने बताया कि विद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं क्षेत्र के अभिभावकों के लिए पहली पसंद बना रही हैं। कक्षा नौवीं से अंग्रेजी माध्यम की उपलब्धता, निःशुल्क बस परिवहन सेवा, स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधन पालकों के आकर्षण का प्रमुख कारण हैं। प्राचार्य शैलेन्द्र लोया ने बताया कि यदि आवेदन पत्रों की संख्या रिक्त सीटों से अधिक होती है, तो 3 अप्रैल को दोपहर 2 बजे लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा।  

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

1 hour ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

2 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

3 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

3 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

3 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

4 hours ago