राजा भोज एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा के लिए यात्रियों को करना होगा छह माह इंतजार

भोपाल
 राजा भोज एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सुविधा के लिए भोपाल के हवाई यात्रियों को करीब छह माह इंतजार करना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के प्रमुख हवाई अड्डों को डिजी यात्रा प्रोजेक्ट में शामिल किया है, इनमें भोपाल भी शामिल है। एयरपोर्ट अथॉरिटी यहां एसे स्कैनर लगाएगी, जो यात्री को पहचानेंगे। इससे लंबी कतारों में लगकर पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी।

पेपरलेस यात्रा को डिजी यात्रा प्रोजेक्ट के नाम से पहचाना जाता है। यह सुविधा शुरू होने पर यात्रियों को दो लाभ होंगे। पहला कतार लगाकर पहचान पत्र की पुष्टि कराने की जरूरत नहीं होगी। दूसरा एयरपोर्ट पर अंतिम समय में पहुंचने पर भी उनकी उड़ान छूट जाने का डर नहीं होगा। यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान होगा।

यात्रियों को पहली यात्रा के समय डिजी आईडी बनानी होगी। हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय यह आईडी एयरलाइंस कंपनी से साझा करनी होगी। एक बार आईडी प्रमाणित होने के बाद यात्री जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचेंगे, स्कैनर उनका चेहरा पहचान लेगा। यात्रियों को अलग से आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आमतौर पर यात्रियों को गेट पर ही टिकट के साथ आईडी प्रूफ दिखाना होता है। कई बार एयरपोर्ट पर अधिक भीड़ होने के कारण इस प्रकिया में समय लगता है, जिससे यात्रियों को विमान तक पहुंचने में विलंब होता है। अब ऐसा नहीं होगा।

एंट्री गेट पर स्कैनर लगाए जाएंगे
डिजी यात्रा प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर ऐसे स्कैनर लगाए जाएंगे, जो यात्री का चेहरा पहचान लेंगे। इसके बाद यह सुविधा लागू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने देश के महानगरीय एयरपोर्ट्स के अलावा ऐसे एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू करने की स्वीकृति दी है, जहां से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसमें भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट भी शामिल है। डिजी यात्रा पायलट प्रोजेक्ट 2018 में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा की पहल पर बनाया गया था। कुछ घरेलू एयरपोर्ट्स पर यह सुविधा शुरू हो चुकी हैं। भोपाल में मार्च 2025 तक स्कैनर लगा दिए जाएंगे।

इनका कहना है
डिजी यात्रा सुविधा शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। हमार पास मार्च 2025 तक का समय है, लेकिन हम समय से पहले यह सुविधा देना शुरू कर देंगे। डिजी यात्रा शुरू होने से यात्रियों को इंटरनेशनल सुविधाओं का आभास होगा। मार्च तक इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने संभावना भी है।
– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के…

26 minutes ago
U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम…

36 minutes ago
प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

भोपाल  प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही…

41 minutes ago
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

44 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

49 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

54 minutes ago