पातालपानी और कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब शुक्रवार को भी चलेगी

इंदौर

इस मानूसन में 20 जुलाई से शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन में आगामी एक माह तक एक भी सीट रिक्त नहीं बची है। वेटिंग को कम करने के लिए इस ट्रेन को प्रति शुक्रवार भी चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को अब तक शनिवार और रविवार को ही चलाया जा रहा था। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया आज से हेरिटेज ट्रेन शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन चलना शुरू हो गई है।

ट्रेन पातालपानी स्टेशन से सुबह 11:05 बजे निकलती है और दोपहर 1:05 बजे कालाकुंड पहुंचती है। वापसी में ट्रेन कालाकुंड से दोपहर 3:34 बजे प्रस्थान करती है और शाम 4:30 बजे पातालपानी पहुंचती है।

इंदौर-जोधपुर ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच
इंदौर से चलने वाली इंदौर-जोधपुर-इंदौर और इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इंदौर-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 4 अगस्त से 3 सितंबर तक लगाए जाएंगे। इसी तरह इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 2 अगस्त से 1 सितंबर तक लगेंगे।

इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन की मांग
संसद में गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग की है। इसके साथ ही इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का मुद्दा भी उठाया। संसद में लालवानी ने इंदौर-पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गतिशक्ति कार्गो की मांग की है।

इसके साथ ही गौतमपुरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव दोबारा शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद सांसद रेल मंत्री आश्विन वैष्णव से मिले और इंदौर के लिए नई ट्रेनों के संचालन को लेकर मांग पत्र दिया। जिसमें इंदौर से इंदौर-मुंबई स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट डेली ट्रेन आदि की मांग की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

15 minutes ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

15 minutes ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

25 minutes ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

29 minutes ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

30 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज अपने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के…

50 minutes ago