भोपाल
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के आज तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर यहां के विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात को हटा में सभा होना थी, लेकिन यहां के विधायक के दबाव में जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी। वहीं अजय सिंह ने रीवा से जनआक्रोश यात्रा शुरू की, महाकौशल की यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश पचौरी ने बैतूल से यात्रा शुरू की।
जीतू पटवारी ने उज्जैन संभाग की यात्रा गांधी सागर से शुरू की और शाम को सीतामऊ पहुंचेगी। यादव ने कहा कि यह आक्रोश एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 18 साल का है। इसलिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में जनता उमड रही है, सरकार डर रही है। इसलिए हमारी सभाएं नहीं होने देना चाहते हैं।
यादव ने कहा कि घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालना चाहिए। इधर अजय सिंह ने कहा कि जनता की भीड़ जो हमारी यात्रा में उमड़ रही है, यह बता रही है कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान है। हम सब मिलकर इस संभाग की सभी सीटें जीतेंगे।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…