समरसता यात्रा के स्वागत के लिये देवास, इंदौर, शिवपुरी, जबलपुर और छतरपुर में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल

संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी, जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने 13वें दिन 6 अगस्त को देवास, इंदौर, शिवपुरी, जबलपुर और छतरपुर जिले में सद्भावना का संदेश दिया।

संत रविदास समरसता यात्राओं में प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ रहा है। संत रविदास समरसता यात्रा रथ जहाँ-जहाँ से गुजर रहा है, वहाँ के लोग स्मारक निर्माण के लिये अपने क्षेत्र की मिट्टी तथा नदियों का जल देकर धन्य हो रहे हैं। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

समरसता यात्रा के 13वें दिन देवास में विधायक हाटपिपलिया में मनोज चौधरी, इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, जबलपुर में विधायक अजय विश्नोई एवं म.प्र. गोपालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, शिवपुरी में पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया और छतरपुर में कैलाश जाटव सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने समरसता यात्रा का स्वागत किया।

देवास

रूट क्रमांक 1 की संत रविदास यात्रा ने 25 जुलाई को नीमच से प्रारंभ होकर 6 अगस्त को देवास के हाटपिपलिया में प्रवेश किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा का आज देवास जिले में तीसरा दिन था। यात्रा सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रही है। देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा एवं बागली विधानसभा में पहुँचने पर यात्रा का समाज के सभी जाति, धर्म, वर्गों के लोगों ने मिलकर भव्य स्वागत किया।

विधायक मनोज चौधरी ने समरसता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने जनसंवाद में रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद यात्रा बागली विधानसभा पहुँची। जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। नगर परिषद सतवास में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।

इंदौर

रूट क्रमांक 2 की संत रविदास यात्रा ने 25 जुलाई को धार जिले के माण्डव से प्रारंभ होकर 6 अगस्त को इंदौर के विभिन्न स्थानों पर सद्भावना संदेश दिया। आज यात्रा में मुख्य रूप से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक महेन्द्र हार्डिया, यात्रा के प्रभारी सूरज केरो तथा दिनेश वर्मा, गौरव रणदिवे मौजूद रहे। जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकली यात्रा सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बनी। नागरिकों ने जगह-जगह पर ढोल-ताशों और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा भी निकाली गई। महिलाओं ने यात्रा मार्ग पर कई जगह रंगोली भी बनाई।

यात्रा विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 और सांवेर के विभिन्न क्षेत्रों पहुँची। इन क्षेत्रों में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। खुड़ैल बुजुर्ग में जनसंवाद के बाद यात्रा हरदा के लिए रवाना हुई।

शिवपुरी

रूट क्रमांक 3 की संत रविदास समरसता यात्रा ने 25 जुलाई को श्योपुर जिले से प्रारंभ होकर 6 अगस्त को शिवपुरी के नगर परिषद खनियाधाना में प्रवेश किया।

इस यात्रा के साथ हरिद्वार से आई साध्वी रंजना दीदी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समरसता यात्रा आगामी स्थल के लिए रवाना हो गई।

जबलपुर

बालाघाट से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 4 की समरसता यात्रा ने 6 अगस्त को जबलपुर में समरसता का संदेश दिया। संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिये निकाली गई समरसता यात्रा रविवार को जबलपुर जिले के ग्राम खमदेही से प्रारंभ हुई। विधायक अजय विश्नोई, महामंलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार और परम पूज्य छीपेश्वर महाराज जी संत रविदास जी के चरण-पादुका का पूजन कर समरसता यात्रा को लेकर रवाना हुये। समरसता यात्रा ने ग्राम कनवास, धनेता, सुरैया, सकरा, तमोरिया, पौंड़ीराजघाट, कटंगी, कुसली, मुरई, भिलोदा और बोरिया का भ्रमण किया। समरसता यात्रा का गाँव-गाँव में श्रृद्धालुओं ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और जय-जयकार कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई।

संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई समरसता यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम सामुदायिक भवन पाटन मे सम्पन्न हुआ। विधायक अजय विश्नोई ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। समरसता यात्रा बेलखाडू, बघोड़ा सहित अन्य ग्रामों से होते हुये पनागर पहुँची। पनागर में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।

छतरपुर

सिंगरौली से 26 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 5 की समरसता यात्रा ने 6 अगस्त को छतरपुर पहुँचकर सद्भावना संदेश दिया। यात्रा नौगांव के विभिन्न वार्डों से होती हुई अलीपुरा पहुँची। जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों द्वारा संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद यात्रा उरदौरा के बाद निवाड़ी के लिये रवाना हुई।

7 अगस्त की समरसता यात्रा का रूट

नीमच से प्रारंभ प्रथम रूट की समरसता यात्रा 14वें दिन 7 अगस्त को देवास, द्वितीय रूट की धार से प्रारंभ यात्रा हरदा, तृतीय रूट की श्योपुर से प्रारंभ यात्रा शिवपुरी, चतुर्थ रूट की बालाघाट से प्रारंभ यात्रा जबलपुर एवं पाँचवें रूट की सिंगरौली से प्रारंभ यात्रा निवाड़ी में संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुँचायेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

32 minutes ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

41 minutes ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

43 minutes ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

10 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

11 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

11 hours ago