पाचोरी के सिकलीगरों द्वारा बनाई गई चार देसी पिस्टलों की तस्करी करते गिरफ्तार शाहगंज की पिंकी

बुरहानपुर
पाचोरी के सिकलीगरों द्वारा बनाई गई चार देसी पिस्टलों की तस्करी करते गिरफ्तार की गई उत्तर प्रदेश के शाहगंज की पिंकी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह यूपी के आगरा सहित कई शहरों की गुंडा गैंग तक ये पिस्टल पहुंचाती थी। इससे पहले भी वह दो से तीन बार पाचोरी से पिस्टलों की खेप ले जा चुकी है।

पुलिस नहीं करती थी संदेह
महिला होने के कारण उस पर पुलिस और मुखबिर संदेह नहीं करते थे। अपराधियों तक हथियार पहुंचाने के बदले उसे मोटी रकम मिलती थी। खकनार थाना पुलिस अब भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है। फिलहाल पिंकी खंडवा जेल में बंद है, लेकिन जांच में मिल रही नई जानकारियों की पुष्टि के लिए पुलिस जल्द उसे रिमांड पर ले सकती है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने गुंडा गैंग से उसका कनेक्शन होने की बात स्वीकार की है, लेकिन प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मिले तथ्यों को साझा नहीं किया है।

चार दिन पूर्व हुई थी गिरफ्तारी
खकनार थाना पुलिस ने नौ नवंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर 45 वर्षीय तस्कर पिंकी बाई को नायर फाटे के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वर्तमान में पिंकी ने आगरा शहर को अपना ठिकाना बना रखा था। बुरहानपुर से हथियार लेकर वह सीधे आगरा जाती थी। वहां से अन्य शहरों में हथियार पहुंचाती थी। इसके अलावा उसका मप्र के ग्वालियर शहर से भी कनेक्शन सामने आया है।

पाचोरी की पिस्टलों की मांग
अवैध रूप से पिस्टल बनाने और बेचने का गोरखधंधा यूं तो निमाड़ के बड़वानी, खंडवा, खरगोन सहित अन्य कई जिलों में चल रहा है, लेकिन अपराधियों के बीच बुरहानपुर के पाचोरी में बनी पिस्टलों की मांग सबसे ज्यादा है। इसका कारण यहां बनाई जाने वाली पिस्टलों की गुणवत्ता है। गोली चलाने पर इन पिस्टलों की न तो नाल फटती है और न ये गर्म होती हैं। देखने में ये ब्रांडेड जैसी नजर आती हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Pinky

Recent Posts

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

5 minutes ago
बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…

31 minutes ago
धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

11 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago