सीएम राइज स्कूल निर्माण में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

ठेकेदार कर रहा मनमानी

पिपरिया

शहर के शासकीय आरएनए खेल मैदान के पास बन रहे सीएम राइज स्कूल में निर्माण के शुरुआती समय मे ही ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी है। जहां पर कोपरा या पीली मिट्टी से पुराई होना चाहिए थी। वहां पर उसी स्थान से खुदाई की गई काली मिट्टी से ही पुराव किया जा रहा है। जिससे  आने वाले समय में मिट्टी के धसकने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। वही भवन निर्माण से जुड़े जानकारों की माने तो पुराव पीली मिट्टी से होना चाहिए। लेकिन ठेकेदार पैसे बचाने के कारण काली मिट्टी से पुराव कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।

ध्यान रहे कि  मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश भर में सीएम राइज स्कूल बनाकर गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की तैयारी कर रही है। बिल्डिंग शानदार बने जिसके निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जारी की गई है। बन रहे भवन निर्माण में बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों ने काली मिट्टी से ही पुराव करना शुरू कर दिया है।

सूचना मिलते ही शहर के जागरूक लोगों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग सामने आए और हो रहे घटिया निर्माण को लेकर अपनी अपनी बात रखी।अनेक लोगों का कहना है कि जब सरकार पर्याप्त राशि निर्माण के लिए दे रही है तो फिर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों। शहर के जागरूक लोगों का कहना है कि सीएम राइज स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी योजना है। इस तरह की बिल्डिंग कम ही बना करती हैं। बिल्डिंग में घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही क्या जाएगा।अगर ठेकेदार अपनी मनमानी बंद नही करता है तो शहरवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण में काली मिट्टी के पुराव की जानकारी मिली है। मामले को लेकर पीआईयू से बात की है। लिखित में संबंधित से जानकारी ली जाएगी। स्कूल का निर्माण पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।

संतोष तिवारी
एस डी एम पिपरिया

फिलहाल पुराई का काम चल रहा है। यह बात सही है कि वही से खुदाई की गई मिट्टी से पुराव किया जा रहा है। लेकिन यह मिट्टी पुराव के लिए सही है और इस मिट्टी से आधी पुराई कराई जाएगी। वाकी ऊपरी हिस्से की पुराई पीली मिट्टी से करेंगे।
केसी त्यागी
प्रोजेक्ट इंजीनियर

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

5 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

9 minutes ago
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

इंदौर बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम समोसे की खुशबू आए, तो किसी का भी…

13 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

43 minutes ago
CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

60 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

1 hour ago