बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

भोपाल/नई दिल्ली

मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुवार सुबह 5 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "प्रभात झा एक सजग जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही।" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्ययन करते रहते थे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से स्वर्गीय प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों और विशाल मित्र समूह को यह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

 प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा के निधन शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।’’

शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’

संगठन और समाज के साथ मेरी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति- तोमर
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। तोमर ने कहा, "प्रभात जी का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। हमारे संबंध सदैव अत्यधिक आत्मीय एवं प्रगाढ़ रहे हैं। प्रदेश में संगठन के कार्य करते हुए मैं हमेशा प्रभात जी से चर्चा और सलाह लेता रहा हूं। प्रभात जी लेखनी के धनी थे और उनके आलेख विचारोत्तेजक होते थे।" तोमर ने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों व समर्थकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को समर्पित कर दिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, "प्रभात जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार और उसे सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय-समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।"

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Prabhat Jha'

Recent Posts

CG : ईलाज के लिए पत्नी ने पैसे की मांग की तो पति ने मार डाला, हथौड़ी बरामद…

CG : ईलाज के लिए पत्नी ने पैसे की मांग की तो पति ने मार डाला, हथौड़ी बरामद…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी…

21 minutes ago
CG : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न…

CG : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में…

25 minutes ago
राज्य में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आयकर विभाग के 200 से ज्यादा निरीक्षकों के तबादले

राज्य में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आयकर विभाग के 200 से ज्यादा निरीक्षकों के तबादले

भोपाल   मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 209 आयकर…

28 minutes ago
CG : नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर…

CG : नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर…

बिलासपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत…

29 minutes ago
LNCT समूह पर ED का शिकंजा, भोपाल-इंदौर समेत 3 शहरों में छापे; 200 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

LNCT समूह पर ED का शिकंजा, भोपाल-इंदौर समेत 3 शहरों में छापे; 200 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

 भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल के एलएनसीटी समूह से जुड़े कई स्थानों पर सोमवार…

46 minutes ago
CG : प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM साय हुए शामिल…

CG : प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM साय हुए शामिल…

रायपुर। प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें CM साय शामिल हुए. आज दोपहर…

46 minutes ago