पीएम मोदी 19 अप्रैल को दमोह आएंगे, व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कमिश्नर और आईजी

दमोह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी दमोह के इमलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। दमोह लोकसभा सीट से बीजेपी के राहुल सिंह लोधी लोकसभा के प्रत्याशी हैं। राहुल लोधी 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में वे विधानसभा चुनाव हार गए थे। विधानसभा में हार के बाद बीजेपी ने राहुल लोधी को दमोह से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

 फिलहाल इस कार्यक्रम की औपचारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। दमोह में भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को तो कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर शनिवार सुबह निरीक्षण किया गया। विधानसभा चुनाव के समय इमलाई फैक्ट्री के समीप बनाए गए सभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लेने दमोह विधायक जयंत मलैया, राज्य मंत्री लखन पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली टीआई आनंद सिंह, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ के अलावा और भी अधिकारि पहुंचे और इंतजाम देखे।

दरअसल, प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर उतरते हैं। इसके लिए बड़ा हेलीपेड चाहिए। पहले होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया था। वह छोटा है और अब इमलाई फेक्ट्री के पास स्थान खोजा जा रहा है। अभी केवल इस प्रकार की जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री दमोह आ सकते हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीएम का दमोह आगमन फायनल हो गया तो पीएम की सुरक्षा में लगी एसपीजी पहले दमोह पहुंचेगी। उसके बाद तय होगा कि पीएम मोदी किस दिन दमोह आएंगे।

चार महीने में प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार दमोह आ रहे हैं। इसके पूर्व नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव के समय दमोह जिले के चारों प्रत्याशियों के समर्थन में इमलाई गांव में ही आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अब दूसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दमोह पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से पीएम का दौरे कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हैलीपेड का निरीक्षण भी आईजी और कमिश्नर ने किया। सभास्थल का जायजा लेते हुए समस्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी रही।

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

3 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

3 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

3 hours ago