PM मोदी का आज जबलपुर में रोड शो से MP में श्रीगणेश

जबलपुर
पहले चरण में प्रदेश की 6 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मध्य प्रदेश में पहला दौरा होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी जबलपुर में शाम को शहीद भगत सिंह चौक से छोटी लाइन तक रोड शो करेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मंडला लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। वे केवलारी विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।  प्रधानमंत्री का रोड शो करीब एक घंटे का रहेगा। इस दौरान वे रोड शो के बीच में ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित कर सकते हैं।

जबलपुर पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। करीब पांच हजार का पुलिस बल यहां पर तैनात किया गया है। रोड शो जिस मार्ग पर होने वाला है वहां पर एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। यह टीम एयरपोर्ट से लेकर कटंगा तक मोर्चा संभालेगी। इससे पहले रविवार की दोपहर में पुलिस अफसरों की पूरे रूट को एक बार फिर से चेक किया।  पीएम मोदी के साथ रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू शामिल रहेंगे। रोड शो के लिए भाजपा ने पीले चावल भी जनता को देकर उन्हें आमंत्रित किया है। कैलाश विजवर्गीय भी दो दिन से यहां की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। दूसरी ओर सोमवार को राहुल गांधी मंडला से कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह के समर्थन में घंसौर में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की भी चुनाव के ऐलान के बाद यह पहली सभा है।

तैयारियों का जायजा
बीजेपी ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए भव्य तैयारी की है। यात्रा मार्ग का जायजा लेते पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक अजय विश्नोई और लोकसभा सह प्रभारी सतीश उपाध्याय।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

3 minutes ago
CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह करीब…

6 minutes ago
CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

रायपुर। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख…

10 minutes ago
10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ

10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ

10 साल पहले हुआ था तलाक सखी की समझाइश से बेटियों के लिए फिर एक…

13 minutes ago
CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी…

17 minutes ago
CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की…

21 minutes ago