आइपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइट सट्टा खेल रहे बिहार, ओडिशा और रीवा के दस लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल
कोलार पुलिस ने आइपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइट सट्टा खेल रहे बिहार, ओडिशा और रीवा के दस लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित रेडीबुक क्लब नाम की वेबसाइट से सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों से रिकार्ड जब्त कर लिया है। उसके अनुसार, रोजाना 20 से 25 लाख रुपये की लेनदेन की बात सामने आ रही है। इस कार्रवाई के दौरान रायपुर (छत्तीसगढ़) के दो आरोपित फरार हो गए। इन दोनों को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उनकी लाइन मुंबई और दुबई से ली जा रही थी। ये लोग राजस्थान, उप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक से सट्टे की बुकिंग ले रहे थे। चूनाभट्टी संभाग की एसीपी अंजली रघुवंशी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि विरासा हाइट्स के फ्लैट नंबर 303 में आनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है। इस सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, जहां दस लोग मौके पर मिले। वे आनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टे की बुकिंग ले रहे थे और खुद भी दांव लगा रहे थे।

किराये पर खाते लेकर कराया जा रहा था लेनदेन
कोलार पुलिस का कहना है कि जब पासबुक को देखा गया तो आनलाइन इन्हीं खातों में हार और जीत की रकम आ रही थी। ये सभी बैंक खाते किराये पर लिए गए थे, जिनको कमीशन देने का भरोसा दिया गया था। करीब एक माह से सट्टे का काम चल रहा था। पुलिस का मानना है कि आइपीएल क्रिकेट मैच की शुरुआत से ही गिरोह सक्रिय हो गया था। आरोपितों के पास से करीब चार लैपटाप, 27 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 19 पासबुक, 26 चेकबुक, 48 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस को मौके से लेनदेन के पांच रजिस्टार भी मिले हैं। आरोपितों के खातों में पांच लाख से ज्यादा के लेनदेन का पता चला। हालांकि अभी जांच चल रही है।

आरोपितों में ये लोग शामिल
नई गढ़ी रीवा निवासी 22 वर्षीय दिलीप साकेत, ग्राम पाहिलपुर जिला महुगंज निवासी 20 वर्षीय कुलदीप साकेत, ग्राम भदावर जिला रीवा निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साकेत, ग्राम लोरी जहसील मनगंवा जिला रीवा निवासी 22 वर्षीय सुदीप साकेत, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 22 वर्षीय पंकज साकेत, ग्राम बनीर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार, ग्राम पदमपुर जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी 19 वर्षीय राकेश नाग, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 35 वर्षीय बद्रीप्रसाद और 32 वर्षीय सूरज साकेत शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ipl

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

8 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

8 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

9 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

9 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

9 hours ago