दवाइयों से नशे बनाने वाला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 15 करोड़ का माल पकड़ाया

इंदौर
इंदौर में नशे का कारोबार करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 150 किलो (डेढ़ क्विंटल) नशीला पदार्थ जब्त किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। आरोपियों ने तीन ऑफिस किराए पर लिए हुए थे और यहीं पर मिलावट कर नकली नशीला पदार्थ बनाते थे। जिसके बाद इसे सस्ते रेट पर लोगों तक सप्लाई किया जाता था।

ऐसे पकड़ाया नशे का कारखाना
इंदौर शहर में तेजी से बढ़ रहे अपराधों की जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी लगी थी कि नशे की लत में फंसकर बदमाश अपराध कर रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाली गैंग की पड़ताल शुरु की तो पता चला कि इंदौर शहर में बड़े सस्ते दामों पर पाउडर बेचा जा रहा है। साथ ही ये भी जानकारी मिली कि RNT मार्ग पर चेतक सेंटर में तीन ऑफिस किराए से लिए गए हैं जिनमें नशे को तैयार करने का काम किया जाता है। पुलिस ने जब इन दफ्तरों पर छापेमारी की तो यहां से 150 किलो नशीला पाउडर जब्त हुआ। मौके से 4 लाख रुपए नकद, साथ ही नोट गिनने की मशीन, एक मिक्सर, बड़े टब, प्लास्टिक ड्रम, मास्क और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी जब्त की गई है।

नशे में करते थे मिलावट
जानकारी के मुताबिक नशीले पाउडर के लिए कच्चा माल दिल्ली के रास्ते मुजफ्फरनगर से आता था। जिसके बाद इंदौर में बने इन दफ्तरों में पेरासिटामोल दवा सहित कई तरह का केमिकल डालकर इसे नशे के लिए तैयार किया जाता था। इससे पाउडर की कीमत 10 गुना तक कम हो जाती है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम अजय, कोमल, दिनेश, आरिफ और कार्तिक हैं। इनमें से कोमल ने बताया कि ने बताया कि वो पहले मुजफ्फरनगर में नशीला पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और उसने वहीं पर नशीला पाउडर बनाना सीखा था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

28 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

32 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago