भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश के आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा असामाजिक/उपद्रवी तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करने के लिए आगामी त्यौहारों पर प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार 13 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों/थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विगत दिवस वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी जोनल एडीजी/आई जी, इंदौर-भोपाल पुलिस आयुक्त, सभी एसपी तथा नगरीय पुलिस उपायुक्तों को फ्लैग मार्च किए जाने के निर्देश दिए थे।
शाम व्यस्ततम् सड़कों, बाजारों, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों तथा महत्वपूर्ण त्यौहारों पर जुलूस एवं चल समारोह के मार्गों पर आयोजित फ्लैग मार्च में प्रदेश पुलिस बल के अधिकारी से लेकर आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल और रेपिड एक्शन फोर्स का अमला मय वज्रवाहन व संसाधनों आदि के साथ शामिल हुए । इस फ्लैग मार्च का बदमाशों , असामाजिक/उपद्रवी तत्वों में कानून व्यवस्था का भय और जन सामान्य में सुरक्षा के भाव के साथ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
भोपाल मॉनसून ने 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद तेज रफ्तार बरकरार…
ओरछा निवाड़ी जिले के ओरछा कस्बे के वार्ड नंबर 12 स्थित हरिशंकरी मुहल्ले में रहने…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…
भोपाल सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…