दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 52 कार्टून पटाखे जब्त किए। इसके साथ ही 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए सामान की कीमत एक लाख 75 हजार बताई जा रही है।
हटा थाना पुलिस ने बीती रात हटा नगर के गौरीशंकर वार्ड के रहवासी इलाके में दो घरों में पटाखा और विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस टीम ने दो घरों से 35 कार्टून पटाखे बड़ी मात्रा में जब्त किए हैं।
प्रेमवती असाटी पति कृष्ण कुमार असाटी और विनय पिता पुरुषोत्तम तंतवाय के द्वारा गोदाम में अवैध पटाखे रखे गए थे। दोनों निवासी कमला नेहरू वार्ड के बताए जा रहे हैं। इनके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। जब्त पटाखों की कीमत 1 लाख 75 हजार बताई गई है।
एसडीओपी हटा ने बताया कि, अवैध रूप से पटाखा और विस्फोटक सामग्री विक्रय और भंडारण पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। जो आगे भी जारी रहेगी।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…