त्यौहारों में तैनात होगी हथियारों-अश्रुगैस से लैस पुलिस

भोपाल

प्रदेश में होली पर शांति व्यवस्था कायम रहे, कोई अनहोनी घटना न हो और प्रदेश के लोग रंगों के त्यौहार उमंग उत्साह से मना सके, इसके लिए मध्य प्रदेश में जिला पुलिस बल के अलावा बड़े पैमाने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स सड़कों पर उतारा जा रहा है। यह फोर्स हथियारों के साथ ही टीयर गैस से लैस रहेगा। साथ ही बलवा उपकरणों से भी इस बल को लैस रखा जाएगा। यह पूरा अतिरिक्त बल हर पुलिस रेंज के आईजी के अधीन रहेगा। अतिरिक्त बल शनिवार को रेंज में पहुंच जाएगा जो रंग पंचमी तक तैनात रहेगा।

इसमें सबसे ज्यादा कंपनी भोपाल, जबलपुर और उज्जैन पुलिस रेंज को दी गई है।  पुलिस मुख्यालय ने होली और रंगपंचमी पर सुरक्षा की दृष्टि सभी पुलिस रेंज को अतिरिक्त बल दिया गया है। भोपाल पुलिस कमिशनर सहित जबलपुर और उज्जैन आईजी को को तीन-तीन अतिरिक्त कंपनियां पुलिस मुख्यालय ने दी है। भोपाल पुलिस कमिश्नर को 7वीं और 13 वीं वाहिनीं की डीजीपी रिजर्व की एक-एक कंपनी के अलावा एक कंपनी क्यूआरएफ की भी दी गई है। इन तीन कंपनियों के अलावा सातवीं वाहिनी के 50 नव आरक्षक भी इस दौरान ड्यूटी पर तैनान रहेंगे। वहीं भोपाल ग्रामीण आईजी को दो कंपनी दी गई है। ये कंपनी राजगढ़, विदिशा, सीहोर के साथ ही बैरसिया क्षेत्र में तैनात होगीं। एसपी भोपाल ग्रामीण को 40 जवानों का बल अलग से पुलिस मुख्यालय ने दिया है। नर्मदापुरम के लिए एक कंपनी डीजीपी रिजर्व बल से दी गई है।

इंदौर में अश्वरोही दल भी रखेगा नजर
इंदौर पुलिस कमिश्नर को एक कंपनी दी गई है। डीजीपी रिजर्व कंपनी 18 वीं वाहिनी शिवपुरी की यहां पर तैनात रहेगी। इनके अलावा 15 वीं वाहिनी, आरएपीटीसी से नवप्रशिक्षित आरक्षक भी यहां पर तैनात रहेंगे। इंदौर में अश्वरोही दल भी तैनात रहेगा। इंदौर ग्रामीण आईजी रेंज को भगौरिया के लिए पहले से ही बल दिया जा चुका है। इसके अलावा भी अभी फिर से बल दिया गया है। ग्वालियर के दो कंपनी दी गई हैं। जबलपुर को तीन कंपनी दी गई हैं। उज्जैन को भी तीन कंपनी दी गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

14 minutes ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

24 minutes ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

39 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

43 minutes ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

59 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

1 hour ago