कारोबारी वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

इंदौर
इंदौर की शेयर कारोबारी वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया है। एक आरोपी थोक कारोबारी है। वह साइबर ठगों के गिरोह के लिए कमीशन पर करंट बैंक खाते उपलब्ध कराता था। उसके खाते में 12 राज्यों से 1 करोड़ 66 लाख रुपये जमा हुए हैं।

आरोपी को कमीशन के बदले मिले 3 लाख
इंदौर के एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी मनोज श्रीवास्तव और लखनऊ के आगम साहनी को गिरफ्तार किया है। मनोज परचून का थोक कारोबारी है। उसने आगम के कहने पर करंट खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले मनोज को 3 लाख रुपये कमीशन मिला था।

12 राज्यों की पुलिस कर रही इन आरोपियों की तलाश
कारोबारी वंदना गुप्ता से ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह ने मनोज के खाते में 25 लाख रुपये जमा करवाए थे। पुलिस ने खाते की जांच की तो 1 करोड़ 66 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। यह रकम 12 राज्यों से 23 लोगों के साथ हुई ठगी की है। इन मामलों की बिहार, गुजरात, हरियाणा, मेघालय, तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए 13 आरोपी
बता दें कि महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी के इस मामले में इंदौर पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ से गिरफ्तार आरोपित आगम साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ठग गिरोह से जुड़ा था। उसने मनोज से खाता लेकर गिरोह को उपलब्ध कराया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

25 seconds ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

3 minutes ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 minutes ago
CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

CG : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा …

धमतरी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)…

14 minutes ago
CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

CG : पुराने ट्रायसायकिल का पुनः उपयोग कर तैयार किया जा रहा कचरा संग्रहण वाहन …

बालोद। सुप्रीम कोर्ट एवं राज्य कार्यालय के निर्देश के परिपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026…

17 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत …

कोरबा । आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की…

20 minutes ago