पुलिस ने मोहाली के जंगल से कंकाल को बरामद किया, हत्या की आशंका

भोपाल
 छोला मंदिर थाना इलाके में  सुबह मोहाली के जंगली क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस मामले में सूरज की हत्या किए जाने की भी आशंका है।

यह है घटनाक्रम
छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गोवर्धन लोधी नाम के व्यक्ति ने मोहाली के जंगल में नरकंकाल पड़ा रहने की सूचना दी थी। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी सहित जोन-चार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंकाल पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय सूरज रैकवार के रूप में हुई। वह 28 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी।

कंकाल को जांच के लिए भेजा
पुलिस ने घटना स्थल की एफएसएल टीम से जांच कराने के साथ कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही सूरज की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…

2 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…

2 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

8 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

9 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

13 minutes ago
CG : पटवारी निलंबित …

CG : पटवारी निलंबित …

रायपुर । बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा…

13 minutes ago